Skip to content

Flood In Punjab: पंजाब में लगातार बिगड़ रहे हालात, जारी हुआ रेड अलर्ट

Flood In Punjab: पंजाब में लगातार बिगड़ रहे हालात, जारी हुआ रेड अलर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Flood In Punjab: देश में इस समय मानसून (Monsoon) सक्रीय है जिसके चलते कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है और कई राज्यों में लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है।

कई लोगों की मौत

इसी के साथ पंजाब ( Punjab ) के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है। हिमाचल के कई जिलों में बादल फट गए है और लैंडस्लाइड भी हो रही जिसके चलते कई घर और वाहन बह गए है। इसके साथ ही कई लोगों की मौत भी हुई और कई लापता हो गए है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते नदियों का उफान भी बढ़ गया है। इसी के चलते ब्यास नदी में बाढ़ आ गई है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने ताज़ा हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।