डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Weather Monsoon Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि मानसून (Monsoon) पूरे भारत में 8 जुलाई की सामान्य तारीख से 9 दिन पहले ही पहुंच गया है। जहां एक ओर यह किसानों के लिए राहत की खबर है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन जैसे खतरे बढ़ा दिए हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पहाड़ से मैदान तक बारिश की मार देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश
(Himachal Pradesh)
में मानसून की शुरुआत के साथ ही लैंड स्लाइड (Landslide) और बादल फटने से भारी तबाही मची है। कुल्लू (Kullu) में 25 जून को बादल फटने की घटना के बाद फिर से सोलन (Solan) जिले में भारी बारिश के कारण शिमला-कालका रेललाइन बाधित हुई है।
[caption id="attachment_75977" align="aligncenter" width="1200"]
Cloudburst causes devastation in Kullu Himachal[/caption]
ब्यास नदी का जलस्तर खतरनाक
भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी यातायात रुका हुआ है। मंडी (Mandi) जिले में ब्यास नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। लारजी डैम की फ्लशिंग के कारण पंडोह डैम के सभी पांच गेट खोल दिए गए हैं। डैम में 44,000 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड आ रहा है और उतनी ही मात्रा में छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
ब्यास नदी ने फिर बदला रास्ता
मनाली (Manali) में दो साल पहले आई बाढ़ की डरावनी यादें फिर ताज़ा हो गई हैं। व्यास नदी भारी बारिश के कारण अपना रास्ता बदल रही है, जिससे किनारे बसे घरों और दुकानों को खतरा हो गया है। अब तक बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में हिमाचल में 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
[caption id="attachment_76027" align="aligncenter" width="1200"]
Himachal Rain Alert Update[/caption]
मौसम विभाग ने हिमाचल (Himachal Pradesh) के 10 जिलों — बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना — में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। 1 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
मैदानी राज्यों में भी आफत
झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर और रामगढ़ में भारी बारिश से हालत बिगड़ गए हैं। रजरप्पा मंदिर के पास भैरवी नदी के तेज बहाव में एक युवक की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी उफान पर है, और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।
राजस्थान (Rajasthan) के पाली और ओडिशा के मयूरभंज जिले में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बुधबलंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में चिंता बढ़ गई है।
[caption id="attachment_76377" align="aligncenter" width="1200"]
Weather Uttarakhand News[/caption]
उत्तराखंड में रेड अलर्ट
उत्तराखंड (Uttarakhand) में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) 24 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। बद्रीनाथ (Badrinath) और केदारनाथ (Kedarnath) जाने वाले श्रद्धालुओं को श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोका गया है, जबकि यमुनोत्री और गंगोत्री जाने वालों को विकासनगर और बड़कोट में रोक दिया गया है।
उत्तरकाशी (Uttarkashi) में सिलाई बैंड के पास बादल फटने से होटल के निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ, जिससे 9 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक दो शव बरामद हुए हैं और सात की तलाश जारी है। यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे भी भूस्खलन के कारण बंद हो गए हैं।
[caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"]
Monsoon Weather Alert[/caption]
सतर्क रहने की सलाह
उत्तर भारत में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने निचले और संवेदनशील इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बताया है। हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों के प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।