Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में भयानक हादसा, स्कूल बस के नीचे आई बच्ची, मौके पर मौत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में भयानक सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गई है।

बच्ची बस की चपेट में आई

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) जिले में आदमपुर से अलावलपुर की ओर जाते हाईवे पर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में एक 4 साल की बच्ची की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची स्कूल की ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। [caption id="attachment_78975" align="alignnone" width="1200"] मृतक बच्ची की फाइल फोटो मृतक बच्ची की फाइल फोटो[/caption]

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

वहीं मृतक बच्ची की पहचान किरत पुत्री इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है। बच्ची एसडी पब्लिक स्कूल आदमपुर में यूकेजी की स्टूडेंट थी। जानकारी के मुताबिक किरत रोज की तरह सुबह स्कूल बस से स्कूल पहुंची थी। जब बस स्कूल के गेट के पास रुकी, तो बच्ची को बस से उतारा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

इसी दौरान वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार ने जाम किया हाईवे

वहीं घटना से गुस्से में आए पारिवारिक सदस्यों द्वारा जालंधर होशियारपुर हाईवे आदमपुर के पास से जाम कर दिया गया। जिससे आसपास और हाईवे पर भारी जाम लग गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पारिवारिक सदस्यों को मनाना शुरू कर दिया है।