Skip to content

Punjab News: मान सरकार की मुहिम के परिणाम आए सामने, 137 बच्चों को भीख मांगने से बचाया

Punjab News: मान सरकार की मुहिम के परिणाम आए सामने, 137 बच्चों को भीख मांगने से बचाया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा बाल भिक्षावृत्ति को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे 'जीवनजोत प्रोजेक्ट 2.0' के अब ठोस परिणाम सामने आने लगे हैं। समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि अभियान की शुरुआत से अब तक मात्र 6 दिनों में 137 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है।

19 स्थानों पर छापेमारी की

उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के 16 जिलों में 19 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिनके दौरान 20 और बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि अभियान को ज़मीनी स्तर पर योजनाबद्ध व सख़्ती से लागू करने के परिणामस्वरूप कई स्थानों पर कोई भी बच्चा भीख मांगते हुए नहीं पाया गया, जो कि सरकार की कोशिशों की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

उन्होंने बताया कि आज रेस्क्यू किए गए 20 बच्चों में से 13 को दस्तावेज़ों की जांच व माता-पिता से परामर्श के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया गया, जबकि 7 बच्चों को पटियाला के बाल गृह में भेजा गया है। [caption id="attachment_4243" align="aligncenter" width="800"] Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur[/caption]

बाल कल्याण समिति द्वारा जांच जारी

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आज किसी भी बच्चे के मामले में एफआईआर या डीएनए जांच की आवश्यकता नहीं पड़ी, परंतु पटियाला बाल कल्याण समिति द्वारा जांच जारी है, और यदि आवश्यकता पड़ी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।माता-पिता को चेतावनी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यदि कोई अभिभावक दोबारा अपने बच्चों को भीख मांगने के लिए भेजता पाया गया, तो उसे अयोग्य संरक्षक घोषित कर, उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता और सिविल सोसाइटी से अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि किसी भी बच्चे को भीख न दी जाए, बल्कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फ़ोन करके तुरंत सूचना दी जाए, ताकि बच्चे की सुरक्षा और भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।