Skip to content

Punjab News: अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस हिरासत में सुखबीर बादल

मिली जानकारी के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल ( Sukhbir Singh Badal ) बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majathia) से मिलने मोहाली (Mohali) पहुंचे थे, लेकिन रास्ते में पंजाब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस दौरान कई कई अन्य वरिष्ठ अकाली नेता भी उनके साथ हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम हिरासत के दौरान सुखबीर बादल और पुलिस के बीच बहस भी देखने को मिली। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान मीडिया को भी कोर्ट परिसर से दूर रखा गया और किसी को भी भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

कोर्ट के बाहर माहौल तनावपूर्ण

सुखबीर बादल को पंजाब पुलिस की बस में बिठाया गया। उनके साथ बंटी रोमाना और सिकंदर सिंह मलूका भी हैं। बता दे कि विजिलेंस की टीम बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर मोहाली कोर्ट पहुंची है। वहीं इस दौरान कोर्ट के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।