Skip to content

War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 129 नशा तस्कर गिरफ़्तार, 4. 2 किलो हेरोइन बरामद

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों पर शुरु किये गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 131वें दिन पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने आज 129 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 4.2 किलो हेरोइन, 509 ग्राम अफ़ीम और 23,370 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई

इससे सिर्फ़ 131 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 21,356 हो गई है। यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के आदेशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस. एस. पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व अधीन 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

456 शक्की व्यक्तियों की जांच की

आपरेशन के विवरण देते हुये स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 84 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के सम्मिलन वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 414 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 92 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 456 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की। स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति-इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 86 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया