डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Baljit Kaur) ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आंगनवाड़ी हेल्परों और वर्करों को बड़ा तोहफ़ा देते हुए विभाग की 435 आंगनवाड़ी हेल्परों को पदोन्नत कर आंगनवाड़ी वर्कर बनाया गया है।
दिशा-निर्देश जारी
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर (
Baljit Kaur
) ने बताया कि पुराने समय से सेवा दे रही दसवीं पास आंगनवाड़ी हेल्पर, जिनके पास 10 वर्ष का अनुभव है, को भी वर्कर के रूप में पदोन्नत करने के लिए विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की मांगों के प्रति गंभीर है। इसी के तहत ड्यूटी के दौरान स्थायी रूप से दिव्यांग हुईं या किसी गंभीर/जानलेवा बीमारी से पीड़ित आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के आश्रितों को विशेष अवसर के तहत नौकरी देने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है। इस संबंध में सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 31 अगस्त 2025 से पहले पुराने लंबित आश्रित मामलों और तबादले के मामलों का निपटारा किया जाए।
[caption id="attachment_79876" align="alignnone" width="1200"]
Bhagwant Singh Mann[/caption]
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लगभग 5000 आंगनवाड़ी हेल्परों और वर्करों के खाली पदों को भरने की भर्ती प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू की जाएगी, जो पारदर्शी और पूर्णत: मेरिट के आधार पर होगी। सभी जिला अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकायत मिलने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।