Skip to content

Huma Qureshi: मशहूर फिल्म अभिनेत्री की भाई की दिल्ली में निर्मम हत्या

Huma Qureshi: मशहूर फिल्म अभिनेत्री की भाई की दिल्ली में निर्मम हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Huma Qureshi: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात पार्किंग विवाद में एक सनसनीखेज हत्या हो गई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ( Huma Qureshi ) के भाई की दिल्ली में हत्या कर दी गई है। अभिनेत्री के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की दिल्ली (Delhi) के निजामुद्दीन इलाके में हत्या कर दी गई है।

स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद

पार्किंग विवाद की वजह से आसिफ पर हमला किया और इसमें उसकी जान चली गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। [caption id="attachment_80154" align="aligncenter" width="1200"] Murder In Jalandhar Murder [/caption]

घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी

मृतक की पत्नी ने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से उनका झगड़ा हुआ था मेरे पति कम से लौट कर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी। जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और किसी तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी ।