Skip to content

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन पर नितिन कोहली ने AAP नेताओं के साथ काटा केट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Arvind Kejriwal Birthday: आम आदमी पार्टी (AAP) जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli) के कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और AAP सुप्रीमो, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का जन्मदिन पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इसके अलावा शक्ति नगर के भगवान वाल्मीकि आश्रम में हवन यज्ञ करवाया, दिव्य ज्योति संस्थान में केक काटा औऱ अपाहिज आश्रम में फल वितरित किए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की और समारोह को यादगार बनाया। [caption id="attachment_81917" align="aligncenter" width="1200"] अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर केक काटते नितिन कोहली व अन्य अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर केक काटते नितिन कोहली व अन्य[/caption]

केजरीवाल ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी

इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने यह साबित किया कि सत्ता का असली मकसद जनता की सेवा है, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ। आप सुप्रीमो के रूप में उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को राजनीति के केंद्र में रखा और हर घर तक सरकारी सुविधाएँ पहुँचाईं। उनके नेतृत्व ने लाखों कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाया कि ईमानदार राजनीति संभव है। आज उनके जन्मदिन पर, मैं अपने कार्यालय से यह संकल्प दोहराता हूँ कि पंजाब की धरती पर भी उनके विज़न को पूरी ताक़त के साथ उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के मार्गदर्शन से पूरा पंजाब हसता रहे, बसता रहे और तंदरुरत रहे।

राजनीति में बड़ा बदलाव लाया

मेयर वनीत धीर ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश को यह संदेश दिया कि आम आदमी ही लोकतंत्र की असली ताक़त है। दिल्ली में उनके काम आज पूरे भारत के लिए एक जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने दिखाया कि जनता से सीधे जुड़कर और सादगीपूर्ण जीवन जीकर भी राजनीति में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। [caption id="attachment_81918" align="aligncenter" width="1200"] अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर हवन करते नितिन कोहली व AAP नेता अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर हवन करते नितिन कोहली व AAP नेता[/caption] उनका नेतृत्व हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। नितिन कोहली के कार्यालय में आयोजित यह समारोह इस बात का प्रतीक है कि हम सभी उनके विचारों के प्रति निष्ठावान और समर्पित हैं।”

नया इतिहास रचा

कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने राजनीति को जनता-केंद्रित बनाकर नया इतिहास रचा है। उन्होंने यह साबित किया कि भ्रष्टाचार-मुक्त और विकास-प्रधान शासन न सिर्फ़ संभव है, बल्कि जनता का अधिकार भी है। उनकी नीतियों ने यह विश्वास दिलाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ किसी उपकार नहीं बल्कि हर नागरिक का हक़ हैं। पंजाब सरकार भी उन्हीं की सोच से प्रेरित होकर लोगों को राहत पहुँचा रही है। [caption id="attachment_81919" align="aligncenter" width="1200"] अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर हवन करते नितिन कोहली व AAP नेता अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर हवन करते नितिन कोहली व AAP नेता[/caption]

केक काटने की रस्म अदा की

आज नितिन कोहली के कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी ने यह संदेश साफ़ कर दिया कि केजरीवाल का विज़न पंजाब में भी मज़बूती से आगे बढ़ रहा है।” कार्यक्रम के अंत में नितिन कोहली के कार्यालय में केक काटने की रस्म अदा की गई। मिठाइयाँ बाँटी गईं और कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के बीच आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के दीर्घायु होने की कामना की। पूरा कार्यालय देशभक्ति और उत्साह के नारों से गूँज उठा।

ये लोग मौजूद रहे

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री महिंदर भगत, मेयर वनीत धीर, जिला प्रधान और जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल, पंजाब एग्रो चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, अग्रवाल वेल्फेयर बोर्ड चेयरमैन अश्विनी अग्रवाल, जिला महिला विंग प्रधान शोभा भगत, सुभाष शर्मा, जतिन गुलाटी, अजय चोपड़ा, राजीव गिल, मनीष शर्मा, सोनू चढ़्डा, विपन सभ्रवाल, कमल अग्रवाल मौजूद थे।