Skip to content

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेने वाला जेल सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेने वाला जेल सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने (Punjab Vigilance Bureau) राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत अधिकतम सुरक्षा जेल, नाभा जिला पटियाला (Patiala) के सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट भिवमतेज सिंगला को 10,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। [caption id="attachment_6386" align="aligncenter" width="800"] BRIBE BRIBE[/caption]

सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट को गिरफ्तार किया

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद उक्त सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

उन्होंने आगे कहा कि जिला पटियाला के पातडा कस्बे की एक महिला शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त आरोपी केंद्रीय जेल, नाभा में बंद उसके पति को परेशान कर रहा था और 20,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। बाद में शिकायतकर्ता ने गूगल पे के माध्यम से 10,000 रुपये रिश्वत के तौर पर स्थानांतरित कर दिए।

पटियाला में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के बाद शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए और उक्त सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट के विरुद्ध विजीलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी फरार चल रहा था और हाल ही में उसकी जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। आज अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद विजीलेंस ब्यूरो ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।