Skip to content

Punjab News: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा ज़िला फाजिल्का के सरहदी गांवों का दौरा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की निगरानी और लोगों से सीधा संवाद कर उन्हें आवश्यक सुविधाएँ तत्काल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज ज़िला फाजिल्का के अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते गांवों का दौरा किया और सतलुज की क्रीक में आए पानी के प्रभाव का जायज़ा लिया।

लोगों की समस्याएँ सुनीं

इस दौरान बरिंदर कुमार गोयल ने गांव कावांवाली पत्तन और मुहार जमशेर का दौरा किया, वहीं स. सौंद भी गांव मुहार जमशेर पहुँचे और लोगों की समस्याएँ सुनीं। दोनों मंत्रियों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को तात्कालिक रूप से आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँ।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भरा होने के कारण दोनों मंत्री ट्रैक्टर पर बैठकर गांव मुहार जमशेर के भीतर तक गए। हालाँकि गांव में पानी दाखिल नहीं हुआ और सभी घर सुरक्षित हैं। गोयल ने बताया कि फिलहाल बांधों पर पानी का स्तर कम हो रहा है जिससे आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य न सिर्फ लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है, बल्कि स्थायी हल की योजना बनाने के लिए स्थिति का ज़मीनी स्तर पर आकलन करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से मौजूदा हालात की पूरी जानकारी ली। मंत्रियों ने बताया कि सरकार द्वारा इस प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। प्रभावित गांवों में मेडिकल टीमें, पशुपालन विभाग की टीमें भेजी जा रही हैं और ज़रूरत पड़ने पर राशन भी उपलब्ध कराया जाएगा। रात के समय सभी गांवों में बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने तुरंत मदद के लिए सभी टीमें तैनात कर दी हैं और प्रभावित इलाकों को सेक्टरों में बाँटकर सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है ताकि लोगों से सीधा संवाद कर सहायता पहुँचे। प्रशासन गाँव-गाँव के लोगों के संपर्क नंबर भी एकत्र कर रहा है ताकि हर व्यक्ति से सीधे जुड़ा जा सके।