Skip to content

Punjab Weather: पंजाब के इस जिले में अलर्ट जारी, डीसी समेत सभी अफसर सतर्क, हेल्पलाइन नंबर जारी

Punjab Weather: पंजाब के इस जिले में अलर्ट जारी, डीसी समेत सभी अफसर सतर्क, हेल्पलाइन नंबर जारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather News Update: पंजाब में पिछले दो दिनों के बारिश के बाद आज तेज धूप खिल गई है। हिमाचल (Himachal Pradesh)से सटे पंजाब के होशियारपुर (Hoshiarpur) में अलर्ट जारी किया गया है। डीसी समेत सभी अफसर सतर्क मोड पर हैं। यही नहीं प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। उधर, मौसम विभाग (IMD) ने आज बारिश (Rain) को लेकर कोई अलर्ट (Alert) जारी नहीं किया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कल से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। [caption id="attachment_77249" align="aligncenter" width="1200"] Heavy Rainfall Heavy Rainfall[/caption]

पंजाब के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक कल से होने वाली बारिश के बाद बाद पंजाब (Punjab) के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, अभी तक राज्य में सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन अनुमान है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

उधर, पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लगातार बारिश के कारण बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पौंग डैम (Pong Dam) इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिसके चलते डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। [caption id="attachment_76473" align="aligncenter" width="1200"] Weather Himachal Pradesh Weather Himachal Pradesh[/caption] पंजाब (Punjab) के अधिकारियों का कहना है कि पानी की निकासी और आवक को एक समान रखा गया है, ताकि डैम में जलस्तर को नियंत्रित किया जा सके। इससे निचले भागों में बाढ़ नहीं आएगी।

होशियारपुर में अलर्ट जारी

बीते दिन पौंग डैम में जलस्तर 1383.3 दर्ज किया गया, जबकि डैम से निकासी और आवक 59835 क्यूसेक रही। पौंग डैम के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए होशियारपुर में अलर्ट जारी किया गया है। होशियारपुर प्रशासन, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में, पौंग डैम की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। हर घंटे की रिपोर्टिंग प्रणाली लागू की गई है ताकि किसी भी लापरवाही की गुंजाइश न रहे। संवेदनशील गांवों में अधिकारियों को तैनात किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। [caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

अफवाहों पर ध्यान न दें- डीसी

डिप्टी कमिश्नर ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा, राहत और संचार संबंधी सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम (01882-220412) से संपर्क किया जा सकता है।