Skip to content

Punjab Flood Alert: पंजाब में टूटा फ्लड गेट, 50 लोग फंसे, एक कर्मचारी लापता, हालात हुए बेकाबू

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पठानकोट। Punjab Flood Alert: पंजाब (Punjab) में बाढ़ के कारण लगातार हालात बिगड़ते जा रहे है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स का फ्लड गेट टूट गया है।

माधोपुर हेडवर्क्स का गेट टूटा

मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट ( Pathankot ) के माधोपुर हेडवर्क्स का गेट टूट गया है। जिसके कारण बांध से पानी सीधे रावी नदी में जा रहा है और रावी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं 50 लोग भी फंसे हुए है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

वहीं इसके साथ ही एक कर्मचारी के लापता होने की भी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत करने आए थे। इस बीच, पानी के तेज़ बहाव के कारण एक फ्लड गेट टूट गया।

सीएम मान का गांव भी पानी की चपेट में

वहीं संगरूर जिले में सीएम भगवंत मान का गांव सतौज भी पानी की चपेट में है। बुधवार सुबह पठानकोट-जम्मू हाईवे के पास नहर टूटने से पानी हाईवे के ऊपर बहने लग रहा है। कई गांव इस समय बाढ़ की चपेट में आ गए है जिसके चलते लोगों को नाव से बाहर निकाला जा रहा है।