Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के इन इलाकों में भारी पुलिस, मौके पर पहुंची कमिश्नर; जाने क्या है मामला

Jalandhar News: जालंधर के इन इलाकों में भारी पुलिस, मौके पर पहुंची कमिश्नर; जाने क्या है मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर ( Jalandhar ) में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं आज जालंधर के ढानकिया मोहल्ले में भारी पुलिस फोर्स के साथ कमिश्नर धनप्रीत कौर (Dhanpreet kaur) मौके पर पहुंची। [caption id="attachment_74860" align="aligncenter" width="1200"] Dhanpreet Kaur IPS Dhanpreet Kaur IPS[/caption]

पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया

इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर, एडीसीपी-1 सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। इस इलाके में पहले भी कई बार पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा चुका है। इस दौरान कुछ तस्करों के खिलाफ पहले पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

जिसके बाद आज पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लोगों की लिस्ट जारी की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध घरों की तालाशी ली। इस दौरान इलाका निवासियों में भारी पुलिस फोर्स को देखकर हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आज 10 अलग-अलग संदिग्ध जगहों पर तालाशी ली जा रही है।

घरों की तालाशी ली गई

इसी के तहत आज ज्वाइंट सीपी, एडीसीपी-1 के साथ मिलकर आज कुछ घरों की तालाशी ली गई। आज अलग-अलग जगहों में घरों की ली गई तालाशी के दौरान पुलिस ने 4 FIR दर्ज की है। इस दौरान कुछ नशा भी बरामद हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अली मोहल्ला, कैंट सहित कई जगहों पर आज कार्रवाई की जा रही है। सीपी ने कहा कि यह कार्रवाई लोगों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर और पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध इलाकों में तस्करों के खिलाफ की गई है।