Skip to content

Holiday News: पंजाब में इस दिन की छुट्टी का ऐलान, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Holiday News: पंजाब में इस दिन की छुट्टी का ऐलान, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब (Punjab) के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में बुधवार को सरकार द्वारा छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

आरक्षित अवकाश घोषित

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) में बुधवार 27 अगस्त को आरक्षित अवकाश घोषित किया गया है। दरअसल, 27 अगस्त को 'संवत्सरी दिवस' है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने आरक्षित अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में 27 अगस्त के अवकाश को 2025 के लिए घोषित आरक्षित छुट्टियों में शामिल किया गया है। बता दें कि पंजाब सरकार ने वर्ष 2025-26 के छुट्टियों के कैलेंडर में 28 आरक्षित छुट्टियां दी हैं। पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकारी कर्मचारी इन 28 आरक्षित छुट्टियों में से कोई भी 2 आरक्षित छुट्टियां ले सकते हैं। इन छुट्टियों की सूची में 27 अगस्त की छुट्टी भी शामिल है।