डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि सिसोदिया ने अपने कार्यकर्ताओं को आपत्तिजनक बयान दिया है।
कांग्रेस के जालंधर
(Jalandhar)
शहरी प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह बयान लोकतंत्र विरोधी, गैर-कानूनी और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। हालांकि पहले से सूचना दी गई थी, लेकिन कोई भी वरिष्ठ अधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिला।
कांग्रेस करेगी संघर्ष
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को राज्य स्तर पर और तेज़ी से उठाएगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।
[caption id="attachment_82838" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर में कांग्रेसी नेताओं ने AAP नेता की पुलिस कमिश्नर से की शिकायत[/caption]
ये नेता शामिल थे
विक्रमजीत सिंह चौधरी, विधायक
अवतार हेनरी, विधायक जालंधर उत्तर
हरदेव सिंह लाडी विधायक शाहकोट एवं अध्यक्ष डीसीसी ग्रामीण