डेली संवाद, जम्मू। Landslide In Reasi:
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के रियासी (Reasi) जिले के माहौर तहसील के बद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक घर गिर गया, जिसमें एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।
सात लोगों की मौत
रियासी (
Reasi
) में भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से कच्चा मकान गिर गया। जिसमें पति, पत्नी और 5 बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबने से एक ही परिवार के सभी सदस्यों की जान चली गई। वहीं मृतकों की पहचान नजीर अहमद व उसकी पत्नी वजीरा बेगम के रूप में हुई है।
[caption id="attachment_83448" align="alignnone" width="1200"]
Landslide In Reasi[/caption]
बिलाल अहमद पुत्र नज़ीर अहमद, 13 वर्ष, मोहम्मद मुस्तफा पुत्र नज़ीर अहमद, 11 वर्ष, मोहम्मद आदिल पुत्र नज़ीर अहमद, 8 वर्ष, मोहम्मद मुबारक पुत्र नज़ीर अहमद, 6 वर्ष और मोहम्मद वसीम पुत्र नज़ीर अहमद, 5 वर्ष के रूप में हुई है।
[caption id="attachment_83433" align="alignnone" width="1200"]
Cloudburst In Ramban[/caption]
सभी शव बरामद
अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह-सुबह उस समय घटी जब भूस्खलन के कारण ढलान पर स्थित मकान मलबे में दब गया। घटना के समय घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के कर्मियों सहित बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और अब सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।
[caption id="attachment_83449" align="alignnone" width="1200"]
Cloudburst In Ramban[/caption]
बादल फटने से चार लोगों की मौत
वहीं रामबन में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई और 5 लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाशी जारी है। राहत-बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव दल को तुरंत प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है और लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
[caption id="attachment_83450" align="alignnone" width="1200"]
Cloudburst In Ramban[/caption]