Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर के छात्रों की रोम रोम में बसा देश भक्ति का रंग

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन में छात्रों द्वारा देश भक्ति के रंग में रंगते हुए 79 वां स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) मनाया गया। जिसका आयोजन ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा की देख रेख मैं हुआ। [caption id="attachment_81681" align="aligncenter" width="1200"] Independence Day was celebrated in St. Soldier Group of Institutions Independence Day was celebrated in St. Soldier Group of Institutions[/caption]

मार्च पास्ट कर तिरंगे झंडे को सलामी दी

कॉलेज कैंपस में तिरंगे झंडे को फहराया गया और ग्रुप के छात्रों द्वारा राष्ट्रीयगान गाया गया। इस गतिविधि के बाद सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न कॉलेज शाखाओं के एनसीसी कैडेट्स , एनएसएस यूनिट्स एवं छात्रों के दस्ते ने मार्च पास्ट कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

ग्रुप के स्कूल छात्रों ने चेहरे पर तिरंगा बना, देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के जीवन, संघर्ष, योगदान पर कोरियोग्राफी पेश कर उन्हें नमन किया। इसके अलावा छात्रों ने देशभक्ति के गीत, फोक सांग, भंगड़ा ओर गिद्दे द्वारा पंजाबी संस्कृति की झलक पेश की।

चेयरपर्सन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

सभी ने तिरंगे को सलाम करते हुए हमेशा देश से प्यार करने और उसका मान बढ़ाने का प्रण लिया। इस मौके पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश को भ्रष्टाचार एवं नशा मुक्त बनाने का सन्देश देते हुए समूह छात्रों को देश की तरक्की में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और अंत में इस शुभ अवसर पर ग्रुप द्वारा सभी का मुँह मीठा करवाया गया।