Skip to content

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 365 स्थानों पर की छापेमारी; 87 नशा तस्कर गिरफ्तार

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: प्रदेश में से नशों का पूरी तरह खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ को लगातार 174वें दिन जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने शुक्रवार को 365 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे प्रदेश में 87 नशा तस्करों की गिरफ्तारी के बाद 55 एफआईआर दर्ज की गईं। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"] Police Police[/caption]

57,520 रुपये नकद बरामद

इसके साथ ही, 174 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 26,848 हो गई है। छापेमारी के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 509 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम, 4930 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 57,520 रुपये नकद बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।

394 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की

इस संबंध में और जानकारी देते हुए विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 73 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने प्रदेशभर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 394 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की। विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (इडीपी) -लागू की जा रही है। इसी क्रम में, पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाओ’ के हिस्से के तहत आज 59 व्यक्तियों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास का उपचार करवाने के लिए राज़ी किया है।