Daily Samvad
  • लेटेस्ट खबरें
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • एजुकेशन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • नॉलेज
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • धर्म
  • Punjab
  • पंजाब
  • news
  • Latest News
  • Punjab News
  • लेटेस्ट खबरें
  • Hindi News
  • Daily News
  • Daily Update
  • Breaking News
Daily SamvadDaily Samvad
Font ResizerAa
Search
  • लेटेस्ट खबरें
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • एजुकेशन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • नॉलेज
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • धर्म
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Daily Samvad. All Rights Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Daily Samvad > पंजाब > Punjab News: मुख्यमंत्री ने 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह के लिए लोगो किया जारी
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Punjab News: मुख्यमंत्री ने 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह के लिए लोगो किया जारी

Daily Samvad
Last updated: 25 September, 2025 9:46 pm
By
Mansi Jaiswal
Share
5 Min Read
CM releases logo for state-level celebrations dedicated to the martyrdom day of Shri Guru Tegh Bahadur Ji
CM releases logo for state-level celebrations dedicated to the martyrdom day of Shri Guru Tegh Bahadur Ji
SHARE
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी (Shri Guru Tegh Bahadur Ji) के 350वें शहादत दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय यादगारी समारोहों के लिए लोगो जारी किया।

पंजाब सरकार की ओर से ऐतिहासिक समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य भर में इस महान दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम तय किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के पावन अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से ऐतिहासिक समारोह आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 अक्तूबर को दिल्ली में विशाल कीर्तन दरबार होगा और 25 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में बड़ा कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर से जम्मू, गुरदासपुर, फरीदकोट और तख्त श्री दमदमा साहिब से चार नगर कीर्तन आरंभ किए जाएंगे। ये चारों नगर कीर्तन 22 नवंबर की शाम को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे और इस पवित्र नगरी में 23 से 25 नवंबर तक राज्य सरकार की ओर से विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

कीर्तन दरबार, नगर कीर्तन समारोह आयोजित किए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से ये ऐतिहासिक समारोह मुख्य रूप से श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरा पर आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि श्रृंखलाबद्ध आयोजनों से लोगों को नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा दिखाए धर्मनिरपेक्षता, मानवता और बलिदान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु साहिब ने धर्म की स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्याय, जुल्म और दमन के खिलाफ गुरु साहिब का यह महान बलिदान मानवता के इतिहास में बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज गुरु तेग बहादुर जी की वाणी मानव एकता, विश्वव्यापी भाईचारा, बहादुरी, अध्यात्म और दया का संदेश देती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये श्रृंखलाबद्ध आयोजन महान सिख गुरु को सच्ची श्रद्धांजलि होंगे और लोगों को उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने की प्रेरणा देंगे।

राज्य की एकता और अखंडता और मजबूत हो सके

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन अवसर हमें जाति, रंग, नस्ल और धर्म की संकीर्णताओं से ऊपर उठकर समर्पण और मिशनरी भावना से समाज विशेषकर गरीबों और दबे-कुचले वर्ग की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस महान अवसर को सद्भावना और सामाजिक एकता की भावना से मनाएं ताकि हमारे देश और विशेषकर राज्य की एकता और अखंडता और मजबूत हो सके।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का महान बलिदान हमें हमेशा याद रखना चाहिए और उनकी शिक्षाओं को दुनिया के कोने-कोने तक फैलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन और दर्शन सम्पूर्ण मानवता के लिए एक प्रकाश स्तंभ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आयोजन एक ओर जहां इस महान विरासत को जीवित रखने में सहायक होंगे, वहीं दूसरी ओर सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारा और शांति के सिद्धांतों को भी मजबूत करेंगे।

ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समारोहों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महान गुरु साहिब की यह शानदारी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस नेक कार्य के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, तरुनप्रीत सिंह सौंद, हरभजन सिंह ईटीओ, लोकसभा सांसद मालविंदर सिंह कंग, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, पर्यटन व सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली और अन्य मौजूद थे।

















TAGGED:350th Martyrdom DayBig NewsCM MannDaily NewsDaily News In HindiDaily UpdateHindi NewsLatest NewsLatest News In HindiLogoPunjab NewsPunjab news In HindiShri Guru Tegh Bahadur JiState-level CelebrationsToday Hindi NEWS
Share This Article
Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Daily Samvad
ByMansi Jaiswal
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Previous Article Police War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन और अफ़ीम सहित 91 नशा तस्कर किए काबू
Next Article Firing In Punjab Firing in Punjab: पंजाब में गोलीबारी, बाइक सवार ने बैंक मैनेजर पर की फायरिंग; पढ़ें पूरा मामला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana Govt Ad
Haryana Govt Ad

ताज़ा खबरें

Punjab News: अकालियों ने पंजाब को लूटने की आदत नहीं छोड़ी; रैली में बिजली चोरी करते पकड़े गए अकाली नेता: मुख्यमंत्री मान
Punjab News: पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
DIPS News: सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं डिप्स के सितारे
St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट्स में किया शानदार परफॉर्म
UP News: कॉलेज में मुख्यमंत्री ने किया डॉ. तेज प्रताप शाही की स्मृति में आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन

You May also Like

Punjab Transfer News
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Punjab: पंजाब में IPS अफसरों का तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

6 April, 2026
Minister Harpal Singh Cheema
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Punjab News: पंजाब में टैक्स चोरी पर सख्ती, 1,383 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जुर्माना वसूला

6 April, 2026
Swearing-in Ceremony of New Executive Committee of Gorakhpur Press Club
उत्तर प्रदेशलेटेस्ट खबरें

UP News: गोरखपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

6 April, 2026
इनोसैंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने उत्कृष्ट परिणाम के साथ सुर्खियां बटोरीं
एजुकेशनलेटेस्ट खबरें

Innocent Hearts: इनोसैंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने उत्कृष्ट परिणाम के साथ सुर्खियां बटोरीं

6 April, 2026
Jalandhar PNB Robbery
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Jalandhar News: जालंधर में बंदूक की नोक पर बैंक में लूट, पैसों का बैग लेकर भागे लुटेरे

6 April, 2026
Transfers-Posting-News
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Punjab: जालंधर समेत 4 जिलों के डीसी बदले गए, पंजाब में 13 IAS अफसरों का तबादला, पढ़ें Transfer List

6 April, 2026
Holiday News
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Holiday News: पंजाब में छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर

6 April, 2026
Punjabi Singer
पंजाबलेटेस्ट खबरें

Dippa Dosanjh Passed Away: पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर, मशहूर गायक का हुआ निधन

6 April, 2026
Show More
  • More News:
  • Punjab
  • पंजाब
  • news
  • Latest News
  • Punjab News
  • लेटेस्ट खबरें
  • Hindi News
  • Daily News
  • Daily Update
  • Breaking News
  • Big News
  • Punjab Hindi News
  • Jalandhar
  • देश
  • Jalandhar News
  • Today Hindi NEWS
  • Punjab news In Hindi
  • Latest News In Hindi
  • Daily News In Hindi
  • उत्तर प्रदेश
About Us
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ हम राजनीति, देश-प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आपके तक पहुँचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना।
संपर्क नंबर: +91-98881-90945
ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
राज्य की खबरें
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
अन्य खबरें
  • एजुकेशन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
महत्वपूर्ण लिंक
  • Code of ethics
  • Editorial Policy & Corrections Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Technical Support
2025 Daily Samvad. All Right Reserved. Website Developed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?