Skip to content

Punjab Flood: बाढ़ पीड़ितों के बचाव, राहत एवं पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री करेंगे उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

Punjab Flood: बाढ़ पीड़ितों के बचाव, राहत एवं पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री करेंगे उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने बाढ़ के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपनी निवास स्थान पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। [caption id="attachment_84394" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Flood Punjab Flood[/caption]

प्राकृतिक आपदा ने पूरे प्रदेश में भारी तबाही मचाई

मुख्यमंत्री कल (12 सितंबर) को बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने और राहत, बचाव तथा पुनर्वास प्रयासों में तेजी लाने संबंधी बैठक करेंगे। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के डिप्टी कमिश्नर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे, जबकि सचिव और मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की निवास पर व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल होंगे। बैठक में चिकित्सीय सुविधाएं, मुआवजा और बाढ़ की वर्तमान स्थिति से निपटने आदि पर ठोस उपायों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने पूरे प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित आबादी के बचाव, राहत और पुनर्वास के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि इन नाजुक परिस्थितियों के दौरान राहत प्रदान करने हेतु कई कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं। पंजाब में भारी बारिश के मद्देनज़र सरकार द्वारा बचाव कार्यों में तेज़ी

सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित जिलों में संकट में फंसे लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान भी वे बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे थे और उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित निकालने व तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश के सभी विभागों को तालमेल से काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संकट के इस समय में प्रभावित लोगों तक अधिक से अधिक मदद पहुंचाई जा सके।