Skip to content

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर दिया करारा जवाब, पढ़ें

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर दिया करारा जवाब, पढ़ें
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Narendra Modi and US President Donald Trump: अमेरिका-भारत के रिश्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पहली बार खुलकर जवाब दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां भारत पर 50% का टैरिफ लगाया, वहीं अब दोनों देशों के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अमेरिकी (US) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत के साथ ट्रेड शुरू करने की फिर चाहत दिखाई है। ट्रंप के बयान पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी जवाब दिया है। कुछ घंटों पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत शुरू होने का एलान किया था। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने भी ट्रेड डील को हरी झंडी दिखा दी है। [caption id="attachment_81773" align="aligncenter" width="1200"] Narendra Modi Narendra Modi[/caption]

क्या बोले PM मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "भारत और अमेरिका करीबी दोस्त होने के साथ-साथ प्राकृतिक साझेदार हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस व्यापार वार्ता से भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

पीएम मोदी ने लिखा कि- हमारी टीम इसपर काम कर रही है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने के लिए उत्सुक हूं। हम साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों के लिए उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने पर काम करेंगे।"

डोनाल्ड ट्रंप ने ये किया था एलान

आपको बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट शेयर करते हुए ट्रेड डील पर फिर से बात शुरू होने की घोषणा की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मुझे यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने व्यापार में आने वाली विसंगतियों को दूर करने के लिए ट्रेड डील पर फिर से बातचीत शुरू कर दी है। मैं आने वाले कुछ हफ्तों में अपने करीबी दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के बारे में विचार कर रहा हूं। मुझे लगता है दोनों देशों के बीच ट्रेड डील में कोई मुश्किल नहीं आएगी।" [caption id="attachment_80103" align="aligncenter" width="1200"] Donald Trump Donald Trump[/caption]

अमेरिका ने लगा रखा है 50% टैरिफ

अमेरिका ने वर्तमान में भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा रखा है। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो गया था। ट्रंप का कहना है कि भारत, रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीद रहा है और इन्हीं पैसों से रूस ने यूक्रेन युद्ध जारी रखा है, जिसमें कई लोग मारे जा रहे हैं।