डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। इसके युवा खिलाड़ियों ने 69वें जिला खेल टूर्नामेंट 2025-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में पदक जीते।
सभी पाँचों कैम्पस: ग्रीन मॉडल टाउन (जीएमटी), लोहारां, कपूरथला रोड, कैंट जंडियाला रोड व नूरपुर के छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपनी उल्लेखनीय प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
[caption id="attachment_18638" align="aligncenter" width="800"]
Chess Game[/caption]
ग्रीन मॉडल टाउन कैंपस :
बास्केटबॉल:
अंडर-14 लड़कों की टीम (गुनमय पालीवाल, युवराज सहगल, काव्या मेहता,नमिष जैन,पनव चोपड़ा व भाविष - ने रजत पदक जीता।
इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने खिलाड़ियों की दृढ़ता और प्रतिबद्धता के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्यों और समर्पित स्पोर्ट्स फैकेल्टी की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से युवा एथलीटों ने 69वें जिला खेल टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शानदार उपलब्धियाँ हासिल कीं।