डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: MLA Raman Arora News Update: जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। विधायक रमन अरोड़ा की कोर्ट में आज पेशी थी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।
पंजाब (Punjab) के जालंधर
(Jalandhar)
सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जालंधर सेशन कोर्ट ने उन्हें रंगदारी के मामले में जमानत दे दी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, रमन अरोड़ा को 25 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरना होगा।
[caption id="attachment_84554" align="aligncenter" width="1200"]
MLA Raman Arora[/caption]
रामामंडी थाने में दर्ज रंगदारी मामला
रमन अरोड़ा (Raman Arora) को 23 मई 2025 को रामामंडी थाने में दर्ज रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया और पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर भेजा। बाद में रिमांड अवधि को 4 दिन और बढ़ाया गया।
इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। आखिरी बार अदालत ने उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रमन अरोड़ा के वकील दर्शन सिंह दयाल ने बताया कि अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर दी है और उन्हें आज ही जेल से रिलीज कर दिया जाएगा।
[caption id="attachment_79796" align="aligncenter" width="1200"]
MLA Raman Arora[/caption]
रमन अरोड़ा को मिली जमानत
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर सेशन कोर्ट ने विधायक (MLA) रमन अरोड़ा (
Raman Arora
) को बेल ग्रांट कर दी है। बता दे कि रामा मंडी थाने में दर्ज रंगदारी के मामले में आम विधायक रमन अरोड़ा के ये राहत मिली है।
मामले में जुलाई 2025 से सितंबर तक क्या हुआ..
20 जुलाई: पुलिस ने अदालत में 900 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें रमन अरोड़ा और उनके सहयोगियों पर आरोप लगाए गए।
3 सितंबर: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार मामले में जमानत दी।
4 सितंबर: जमानत मिलने के अगले दिन रामामंडी पुलिस ने उन्हें नए रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया और 3 दिन की रिमांड पर भेजा।
10 सितंबर: रमन अरोड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी को अवैध और राजनीतिक साजिश करार दिया।
11 सितंबर: 3 दिन की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त हुई।
22 सितंबर: रंगदारी मामले में जमानत मिली।
पहले भ्रष्टाचार केस में जमानत मिली थी
आपको बता दें कि 3 सितंबर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें भ्रष्टाचार मामले में जमानत दी। इसके बाद, 4 सितंबर को रामामंडी पुलिस ने उन्हें नए रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, ताकि पुलिस आरोपों की जांच कर सके और आवश्यक सबूत जुटा सके।
[caption id="attachment_63503" align="aligncenter" width="800"]
Raman-Arora-and-Raju-Madan[/caption]
राजनीति से प्रेरित केस - रमन
10 सितंबर को रमन अरोड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध और राजनीतिक साजिश करार दिया। उनका दावा था कि गिरफ्तारी और केस राजनीति से प्रेरित हैं और जांच का वास्तविक उद्देश्य उन्हें राजनीतिक रूप से परेशान करना था।
11 सितंबर को उनकी 3 दिन की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त हुई। इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस ने कहा कि जांच के लिए यह अवधि जरूरी थी और हिरासत के दौरान मामले से जुड़े अहम सबूत और गवाहों से पूछताछ की जाएगी।