डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
जालंधर (
Jalandhar
) के पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल के नेता महिंद्र सिंह के.पी. के बेटे रिची केपी का आज अंतिम संस्कार किया गया।
नम आंखों से दी मुखाग्नि
पिता मोहिंदर सिंह केपी ने बेटे की चिता को नम आंखों से मुखाग्नि दी। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने उन्हें संभाला।
इस मौके पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया समेत कई बड़े नेता, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी हस्तियां अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंची थी।