Skip to content

Chandigarh News: नगर निगम कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, 2 अधिकारियों को किया सस्पेंड, जाने क्या है मामला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh News: नगर निगम दफ्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नगर निगम (Nagar Nigam) कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

दो अधिकारी सस्पेंड

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ ( Chandigarh ) नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए अधिकारियों की पहचान चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर कुलवीर और एमओएच (मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ) के इंस्पेक्टर सुखप्रकाश शर्मा के रूप में हुई है। [caption id="attachment_87100" align="alignnone" width="1200"] मनोहर लाल खट्टर ने लगाया झाड़ू मनोहर लाल खट्टर ने लगाया झाड़ू[/caption]

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

बता दे कि निगम कमिश्नर ने ये कार्रवाई सड़कों पर गंदगी फैलाने को लेकर की है। दरअसल सेक्टर-22 मार्किट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) आए थे, जहां उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई की। लेकिन उसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दिखाई दे रहा था कि सफाई कर्मी प्रोग्राम से एक दिन पहले रात में सेक्टर-22 की मार्केट में गंदगी फैला रहे थे। [caption id="attachment_87099" align="alignnone" width="1200"] गाडी से गंदगी नीचे गिराते अधिकारी गाडी से गंदगी नीचे गिराते अधिकारी[/caption] जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो उसके बाद यह मामला नगर निगम तक पहुंच गया जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने मामले में जांच के आदेश दिए। जांच में दो अधिकारी, कुलवीर और सुखप्रकाश शर्मा की भूमिका सामने आई, जिसके बाद सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।