डेली संवाद, मोगा। Sex Racket Busted:
पंजाब (Punjab) में पुलिस ने होटलों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से 6 पुरुषों और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला मोगा (
Moga
) में पुलिस (Police) ने दो होटलों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोगा के गांव घलकलां में मोगा-फिरोजपुर रोड पर स्थित होटल बीआर और मेहला राम में रेड की है।
[caption id="attachment_85054" align="alignnone" width="656"]
Sex Racket Busted In Hotel[/caption]
आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़के-लड़कियां
रेड के दौरान पुलिस ने लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि इन होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। होटलों में दूसरे राज्य की महिलाओं व युवतियों को बुलाया जाता था और ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी।
होटल बीआर को लवजीत सिंह निवासी मलसिया वाली बस्ती, जिला फिरोजपुर और होटल मेहला राम को अनमोल सिंह निवासी रायकोट बस्तियां, जिला लुधियाना चला रहा था और दोनों मिलकर इस धंधे को चला रहे थे।
[caption id="attachment_74882" align="alignnone" width="1200"]
Sex Racket Busted In Hotel[/caption]
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इसी के चलते पुलिस ने रेड कर होटल संचालक लवजीत सिंह और अनमोल सिंह को मौके से गिरफ्तार करके 8 महिलाओं और 4 अन्य पुरुष ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।