Skip to content

Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा

Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vidhan Sabha Session: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

नुकसानों के चेक देना शुरू

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) ने कहा कि 33 से 75 फीसदी फसल नुकसान पर 10 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। वहीं 75 से 100 प्रतिशत नुकसान पर 20,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवज़ा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

सीएम मान ने कहा कि 20 अक्टूबर को दिवाली है। हम 15 अक्टूबर तक लोगों को फसलों, पशुओं और अन्य चीजों के नुकसानों के चेक देना शुरू कर देंगे।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह कल (30 सितंबर) गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।