Punjab News: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन स्थगित- जय कृष्ण सिंह रोड़ी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, गढ़शंकर। Punjab News:
पंजाब (
Punjab
) में आई बाढ़ के कारण बनी गंभीर स्थिति को देखते हुए, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने 27 सितंबर, 2025 को माहिलपुर (जिला होशियारपुर) में होने वाली शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन को स्थगित करने का ऐलान किया है।
रोड़ी ने कहा कि यह मैराथन पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों को नशों से दूर रखने, उन्हें खेलों से जोड़ने और उनमें देश भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए शुरू की गई मुहिम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विज़न तहत नौजवानी को स्वास्थ्य, तंदरुस्त और खुशहाल बनाने के लिए खेलों के माध्यम से राह प्रदर्शित करने का यह यत्न था।