Skip to content

Holiday News: सरकार ने की छुट्टी की घोषणा, बंद रहेंगे सभी स्कूल, जाने वजह

Holiday News: सरकार ने की छुट्टी की घोषणा, बंद रहेंगे सभी स्कूल, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, देहरादून/नैनीताल। Holiday News: भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर सरकार ने स्कूलों में छुट्टी (Holiday) की घोषणा कर दी है। सरकार के घोषणा के बाद सभी स्कूलों में आज छुट्टी (Holiday) रहेगी। नैनीताल (Nanital) में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण स्कूलों में अवकाश (School Holiday) घाेषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड (Uttarakhand) में मानसून (Monsoon) अंतिम पड़ाव पर जा पहुंचा है। सरोवर नगरी में वर्षा का दौर जारी है। सोमवार शाम वर्षा रुक रुक कर कई बार पानी बरसा है। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश देर शाम तक जारी रही। तेज बारिश के के कारण नाले उफान पर रहे। अंधेरा गहराने तक वर्षा जारी थी। [caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Weather Update[/caption]

मानसून अंतिम पड़ाव पर

मौसम विभाग (IMD) देहरादून (Dehradun) के निदेशक डॉक्टर सीएस तोमार के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी। मानसून अंतिम पड़ाव से गुजर रहा है, जिसके अगले कुछ बाद विदा होने की संभावना है। यहां बीती रात से रिमझिम बारिश का दौर सुबह तक चला। [caption id="attachment_74105" align="aligncenter" width="1200"] Heavy Rainfall Alert Heavy Rainfall Alert[/caption]

अधिकतम तापमान 27 डिग्री

नैनी झील (Naini Lake) का जल स्तर वृद्धि की ओर अग्रसर है, जो 88.5 फीट पहुंच गया है। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्षा 25 मिमी रिकॉर्ड की गई। आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।