Skip to content

Punjab News: सोनालिका समूह द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 4.5 करोड़ की मदद

Punjab News: सोनालिका समूह द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 4.5 करोड़ की मदद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ( Sanjeev Arora ) ने बताया कि सोनालिका लीडिंग एग्री इवोल्यूशन फर्म द्वारा पहले ही पंजाब (Punjab) के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगभग 4.5 करोड़ रुपये का योगदान किया जा चुका है।

फंड में 50 लाख रुपये प्रदान

इसके अतिरिक्त, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों को और अधिक सहायता देने के लिए सोनालिका फर्म ने मिशन "चढ़दी कला" के तहत मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में 50 लाख रुपये प्रदान किए हैं। इस संबंध में सोनालिका फर्म के सीनियर उप-प्रधान जे.एस. चौहान और सीनियर उप-प्रधान (अकाउंट्स एवं फाइनेंस) रजनीश जैन ने व्यक्तिगत रूप से कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को 50 लाख रुपये की राशि का चेक सौंपा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

इसके अलावा, सोनालिका लीडिंग एग्री इवोल्यूशन फर्म द्वारा पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं से पूरी तरह लैस 12 एंबुलेंसें भी दान की जा रही हैं। ये एंबुलेंसें ब्रांडिंग प्रक्रिया के अधीन हैं और अगले 2-3 दिनों में सौंप दी जाएंगी। इनकी कीमत लगभग 2.00 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे कहा कि दो करोड़ से अधिक का योगदान ट्रैक्टरों के रूप में दिया गया है। इस फर्म ने दान के रूप में लगभग 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।