Skip to content

Punjab News: दरियाओं के कटाव भराई के कार्यों में और तेज़ी लाई जाए, बरिंदर कुमार गोयल द्वारा अधिकारियों को निर्देश

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज अधिकारियों को दरियाओं के कटाव भराई के कार्यों में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए।

कार्यों की स्थिति का लिया जायज़ा

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ यहां आपात बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने चल रहे कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रदेशभर में तटबंधों के टूटे हिस्सों की मरम्मत और संवेदनशील स्थानों को मज़बूत करने के लिए चल रहे कार्यों की जानकारी भी ली। [caption id="attachment_86089" align="alignnone" width="1200"] बरिंदर कुमार गोयल बरिंदर कुमार गोयल[/caption]

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक रिपोर्ट हुए 44 कटावों में से अधिकांश पहले ही पूरे किए जा चुके हैं, जबकि बाकी कटावों को भरने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि भविष्य में पानी का अधिक बहाव आता है तो विभाग ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने आगे कहा कि इस कठिन घड़ी में यह बेहद आवश्यक है कि इन कार्यों के लिए विभाग के सभी संसाधन जुटाए जाएं और इनके पूरा होने तक सख़्त निगरानी रखी जाए। [caption id="attachment_86090" align="alignnone" width="1200"] बरिंदर कुमार गोयल बरिंदर कुमार गोयल[/caption] बरिंदर कुमार गोयल ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि तटबंधों और अन्य विभागीय संपत्तियों को हुए नुकसान संबंधी जारी मूल्यांकन को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि उनकी समय पर मरम्मत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सुरक्षा उपायों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने नदियों के किनारे बसे लोगों, कृषि भूमि और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को भी दोहराया।