Skip to content

Cloudburst: बादल फटने से उत्तराखंड में फिर मची तबाही, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गोपेश्वर। Cloudburst in Chamoli Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर से तबाही मची है। चमोली जिले में बारिश जाते जाते फिर कहर बरपा रही है। नंदानगर के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से क्षेत्र में तबाही मची है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) जिले के नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरी लगा फाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से छह भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है घटना मे मलबे में दब कर पांच लोग लापता है , मलबे में दबे दो लोगों को बचा लिया गया है। [caption id="attachment_85879" align="aligncenter" width="1200"] बादल फटने से उत्तराखंड में फिर मची तबाही, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी बादल फटने से उत्तराखंड में फिर मची तबाही, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी[/caption]

बचाव टीम मौके पर रवाना

सूचना पाकर एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है, एनडीआरएफ भी नन्द प्रयाग के लिए गोचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी। सीएमओ द्वारा जानकारी दी गयी कि मेडिकल टीम, तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गयी हैं। [caption id="attachment_85880" align="aligncenter" width="1200"] बादल फटने से उत्तराखंड में फिर मची तबाही, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी बादल फटने से उत्तराखंड में फिर मची तबाही, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी[/caption] नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं मे भी भारी वर्षा के कारण पांच भवनों की छति की सुचना प्राप्त हुई है जनहानि नहीं है मोक्ष नदी का जलस्तर बड़ा है जिलाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने बताया कि रैस्क्यू अभियान जारी है लापता लोगों की खोज की जा रहीं हैं।