Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में बच्चे के साथ डॉक्टर करता था गंदा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jalandhar News: जालंधर में बच्चे के साथ डॉक्टर करता था गंदा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के शहर जालंधर (Jalandhar) से एक डॉक्टर की गिरफ्तार होने की खबर सामने आ रही है। डॉक्टर पर आरोप है की उसने नाबालिक बच्चे का शारीरिक शोषण किया है। दरअसल, जालंधर के थाना मकसूदां की पुलिस ने गांव बुलंदपुर के पशु चिकित्सक डॉ. अमरजीत सिंह को गुरुवार देर शाम POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी एक 13 वर्षीय बच्चे के साथ कथित शारीरिक शोषण के मामले में की गई है।

डॉ. पर शारीरिक शोषण के आरोप लगे

जानकारी के मुताबिक पहले दर्ज की गई FIR नंबर 152 में आरोपी पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराएं लगाई गई थीं। लेकिन बाद में पीड़ित बच्चे के कोर्ट में दिए गए बयान में शारीरिक शोषण के आरोप लगाए जाने पर पुलिस ने POCSO एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

पुलिस के अनुसार, घटना 19 जून की है, जब बच्चा एक मंदिर के पास खड़ा था। तभी डॉ. अमरजीत उसे अपनी बाइक पर बिठाकर अपने फार्महाउस ले गया, जहां उसके साथ गंदी हरकतें करने की कोशिश की। बच्चा किसी तरह वहां से भाग निकला। बच्चे के पिता, जो मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं, ने 18 जुलाई को थाना मकसूदां में शिकायत दी थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार किया

डॉ. अमरजीत ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था। उन्होंने करतारपुर के विधायक बलकार सिंह, थाना स्टाफ और कुछ स्थानीय नेताओं पर झूठा केस दर्ज करवाने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक, विशेष टीम ने SHO विक्रम सिंह की अगुवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया है और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस जल्द चार्जशीट भी दाखिल करेगी।