Skip to content

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 42 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 66 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 42 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित 66 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: राज्य में नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे “ युद्ध नशों विरुद्ध” के 210वें दिन, पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने आज 332 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्यभर में 53 FIR दर्ज की गईं और 66 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

31,145 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके

इन 210 दिनों में अब तक कुल 31,145 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इन छापों के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 431 ग्राम हेरोइन, 1608 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 42,250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस एस पीज को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशा विरोधी युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"] Police Raid Police Raid[/caption]

332 स्थानों पर छापेमारी की

इस ऑपरेशन के दौरान 66 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर के 332 स्थानों पर छापेमारी की। पूरे दिन चलने वाले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 369 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की है। पंजाब पुलिस ने इसी रणनीति के हिस्से के रूप में आज 27 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया।