Skip to content

Punjab News: पंजाब में AAP नेता को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, रोपड़। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आप (AAP) नेता पर गोलीबारी हुई है जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनकी हालत गंभीर बनी है।

आप नेता पर चली गोलियां

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में रोपड़ के श्री आनंदपुर साहिब ( Anandpur Sahib ) में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता पर एक शादी समारोह के दौरान गोलियां चली है। घायल आप नेता की पहचान नितिन नंदा के रूप में हुई है। [caption id="attachment_90650" align="alignnone" width="1200"] अस्पताल में भर्ती आप नेता नितिन नंदा अस्पताल में भर्ती आप नेता नितिन नंदा[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बताया जा रहा है कि गोली उनके सिर के पीछे लगी है अभी भी गोली सिर के अंदर फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं फायरिंग के चलते विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज सुन लोग इधर उधर भागने लग पड़े। गोली लगने के बाद घायल नितिन नंदा को तुरंत सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया। लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।