Skip to content

Haryana News: खादी कारीगर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में अमित शाह ने की शिरकत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज ‘खादी कारीगर महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने कहा कि ‘राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025’ गांव, कृषि, महिलाएं, दलित और आदिवासियों को केंद्र में रखती है। यह नीति पारदर्शिता, तकनीक और सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज खादी उत्पाद लोकल से ग्लोबल की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में खादी आत्मनिर्भर भारत का सबसे शक्तिशाली माध्यम बन चुकी है। [caption id="attachment_87895" align="alignnone" width="1200"] Home Minister Amit Shah Home Minister Amit Shah[/caption] इसके साथ उन्होंने बताया कि पंचकूला में खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग के नवनिर्मित कार्यालय और गोदाम का उद्घाटन भी जल्द किया जाएगा, जिससे हरियाणा में खादी से जुड़ी गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

1.70 लाख करोड़ तक पहुँचा टर्नओवर

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में खादी ने एक नया सफर तय किया है। खादी का टर्नओवर 33 हजार करोड़ से बढ़कर आज 1.70 लाख करोड़ तक पहुँच गया है।

आधुनिक टूल किट किए वितरित

वहीं इस अवसर पर कारीगरों को 301 करोड़ की मार्जिन मनी और आधुनिक टूल किट वितरित किए गए। यह वितरण स्वदेशी से स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसका सीधा लाभ मेहनती कारीगरों को मिलेगा।