Skip to content

DIPS News: डिप्स रईया के विद्यार्थियों ने ज़ोनल एथलेटिक्स मीट में चमक बिखेरी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स रईया के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने ज़ोनल एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए डिप्स श्रृंखला का नाम रोशन किया। युवा खिलाड़ियों ने अपने हुनर, लगन और संकल्प से सबका दिल जीत लिया।

रजत पदक किया हासिल

सहजप्रीत सिंह ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक वार्ड डिस्कस थ्रो में रजत पदक, गुरनूर सिंह ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक, सुखमण पन्नू ने शॉट पुट में रजत पदक, बलजीत सिंह ने शॉट पुट में रजत पदक, सुखमन ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक और अमृतपाल सिंह ने 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। [caption id="attachment_88434" align="alignnone" width="1200"] DIPS News DIPS News[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरका

डिप्स के इन चैंपियंस ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से जोनल स्तर पर पदकों की झड़ी लगा दी। डिप्स श्रृंखला के एम.डी. सरदार तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ. रमणीक सिंह, सी.ए.ओ. जशन सिंह, सी.ई.ओ. मोनिका मंडोतरा और प्रिंसिपल डिप्स रईया, जगबीर रंधावा ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। [caption id="attachment_88435" align="alignnone" width="1200"] DIPS News DIPS News[/caption] [caption id="attachment_88436" align="alignnone" width="1200"] DIPS News DIPS News[/caption]