Skip to content

Holiday News: पंजाब सरकार ने कर दिया छुट्टियों का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और सरकारी दफ्तर

Holiday News: पंजाब सरकार ने कर दिया छुट्टियों का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और सरकारी दफ्तर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब में अक्टूबर में छुट्टियों (Holiday) की घोषणा के बाद अब नवंबर महीने में सरकारी छुट्टियों की घोषणा हो गई है। अक्टूबर महीने में त्योहारों के चलते कई छुट्टियां आईं, जिससे सरकारी कर्मचारियों और बच्चों ने खूब आनंद लिया। इसके साथ ही पंजाब (Punjab) में एक बार फिर छुट्टियों की झड़ी लगने वाली है।

स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी

पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा सरकारी छुट्टियों (Government Holiday) वाले कलैंडर में नवंबर में कई छुट्टियां है। पंजाब (Punjab) सरकार द्वारा नवंबर महीना शुरू होते ही बुधवार यानी 5 नवंबर को सरकारी छुट्टी (Holiday) घोषित कर दी गई है। 5 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके चलते इस दिन स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। [caption id="attachment_87535" align="aligncenter" width="1200"] Holiday News Holiday News[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पंजाब सरकार द्वारा नवंबर महीने में जारी की गई छुट्टियों में 16 नवंबर को करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस और 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जाएगा, जिसके चलते सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है। इस दिन स्कूल कालेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।