Skip to content

Holiday News: नवंबर में लगने जा रही छुट्टियों की झड़ी, जाने कब कब रहेगी छुट्टियां?

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Holiday News: नवंबर का महीना शुरू होने वाला है। अक्टूबर की तरह नवंबर महीने में भी ढेरों छुट्टियाँ होंगी। अक्टूबर (October) महीने में त्योहारों के चलते कई छुट्टियां आईं, जिससे सरकारी कर्मचारियों और बच्चों ने खूब आनंद लिया।

छुट्टियों की झड़ी लगने वाली

इसके साथ ही पंजाब (Punjab) में एक बार फिर छुट्टियों की झड़ी लगने वाली है। नवंबर (November) महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस महीने भी कई छुट्टियां आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पंजाब सरकार द्वारा नवंबर महीना शुरू होते ही बुधवार यानी 5 नवंबर को सरकारी छुट्टी घोषित कर दी गई है। 5 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके चलते इस दिन स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। [caption id="attachment_71098" align="alignnone" width="800"] Holiday Holiday[/caption]

सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की

इसके अलावा, 16 नवंबर को करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस और 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जाएगा, जिसके चलते सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है।