डेली संवाद, जालंधर।
I Love Mohammad Row Jalandhar Muslim Leaders: जालंधर में आई लव मोहम्मद और जय श्रीराम के नारे का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हिन्दू संगठनों की चेतावनी के बीच मुस्लिम संगठनों ने भी बड़ा ऐलान किया है। मुस्लिम संगठन अब 8 अक्टूबर को विरोध जताने का ऐलान किया है। उधर, महिला पार्षद ने एक पूर्व विधायक पर जमकर भड़ास निकाली है।
पंजाब (Punjab) के जालंधर
(Jalandhar)
में आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर हुए हंगामे के बाद अब मुस्लिम पक्ष ने 8 अक्टूबर को विरोध जताने का ऐलान किया है। एडवोकेट नईम खान और आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद शबनम दुग्गल के पति अयूब खान ने कहा है कि भाजपा के दबाव में पुलिस एफआईआर कर रही है।
[caption id="attachment_87934" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर में I Love Muhammad पर बवाल, जय श्रीराम कहने पर हिन्दू युवक की पिटाई, पार्षद पति समेत मुस्लिम नेताओं पर FIR दर्ज[/caption]
8 अक्टूबर को बनाएंगे रणनीति
अयूब खान और नईम खान ने कहा है कि यह विरोध आज ही करना था, लेकिन शहर में 2 दिन 6 और 7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा है। इसलिए अब 8 अक्टूबर को 12 बजे वे विरोध जताने के लिए मीटिंग करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे।
जालंधर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुस्लिम समाज के नेताओं ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम समाज की शांतिपूर्वक रैली के दौरान योगेश मैनी नामक व्यक्ति ने माहौल बिगाड़ने और दंगा भड़काने की कोशिश की। उसने मुस्लिम समाज को उकसाने के लिए जानबूझकर रैली में जय श्रीराम के नारे लगाए।
भाजपा के दबाव में पुलिस
अयूब खान और नईम खान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा के दबाव में आकर अब तक मुख्य आरोपी पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है, जिससे मुस्लिम समाज के साथ सभी धर्म के लोगों में भारी रोष है।
मुस्लिम संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान और AAP नेता व वार्ड 41 के पार्षद पति अयूब खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। इसके विरोध में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की संयुक्त मीटिंग 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे श्री गुरु रविदास चौक पर बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
आपसी भाईचारे के बीच फूट डालने की कोशिश
अयूब खान ने कहा कि भाजपा पंजाब में आपसी भाईचारे के बीच फूट डालने की कोशिश कर रही है, जो अब सबके सामने आ चुकी है। उन्होंने मांग की कि योगेश मैनी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और पता लगाया जाए कि उसे किसने साजिश के तहत भेजा था।
[caption id="attachment_87932" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर में I Love Muhammad पर बवाल, जय श्रीराम कहने पर हिन्दू युवक की पिटाई, पार्षद पति समेत मुस्लिम नेताओं पर FIR दर्ज[/caption]
वहीं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला प्रधान मजहर आलम ने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि पुलिस कमिश्नर दफ्तर के सामने भाजपा समर्थित लोगों ने शांति भंग करने की कोशिश की, लेकिन इसके विपरीत कार्रवाई मुस्लिम समाज के लोगों पर की गई, जो निंदनीय है।
पूर्व विधायक पर जमकर भड़ास
वही, आम आदमी पार्टी की पार्षद शबनम ने एक पूर्व विधायक पर जमकर भड़ास निकाली। महिला पार्षद ने कहा कि यह नही नेता है, जिसका कोई कोई दीन ईमान नहीं है। कभी हमारे साथ ईद की नमाज में शिरकत करता था, आज खुद को बड़ा पाक साफ बता रहा है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि उक्त पूर्व विधायक ने ही साजिश न रची हो, जिससे शहर का माहौल खराब हो।