डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़।
Holiday News: Bank Holiday Today - बैंकों में छुट्टी को लेकर अक्सर लोग पूछते रहते हैं। क्या शनिवार को बैंक बंद या फिर खुला? दरअसल कई राज्यों शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है। तो कई राज्यों में महीने के आखिरी शनिवार को बैंक में छुट्टी की जाती है। ऐसे में लोग शनिवार को बैंक की छुट्टी को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहते हैं।
आज 4 अक्टूबर को भी शनिवार का दिन है। आरबीआई के नियम के अनुसार महीने के कुछ शनिवार बैंकों की छुट्टी (Bank Holiday Today) होती है। अगर आप शनिवार के दिन यानी आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले नीचे दी गई बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List 2025) जरूर चेक कर लें।
[caption id="attachment_73492" align="aligncenter" width="1200"]
Bank Holidays[/caption]
आज बैंकों की छुट्टी है नहीं ?
महीने के कुछ शनिवार बैंक बंद
(Holiday)
रहते हैं। इसलिए अक्सर ग्राहकों को ये उलझन रहती है कि इस शनिवार बैंक बंद है या नहीं (Is Today Bank Holiday)। अगर आप भी बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो आर्टिकल में दी गई हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जरूर चेक कर लें। साथ ही हम जानेंगे कि आज बैंकों की छुट्टी है नहीं ?
Today Bank Holiday: क्या आज बैंक बंद रहेंगे?
आज 4 अक्टूबर को शनिवार का दिन है। लेकिन आज महीने का पहला शनिवार है, इसलिए आज के दिन सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक खुले रहेंगे। आरबीआई का नियम कहता है कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बैंक बंद रहते हैं।
[caption id="attachment_7037" align="aligncenter" width="800"]
Holiday News[/caption]
Bank Holiday October 2025: कब-कब होंगे बैंक बंद?
4 अक्टूबर- दुर्गा पूजा की वजह से सिक्किम में सभी बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर- इस दिन त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा का उत्सव मनाया जाएगा। इसकी वजह से यहां बैंक बंद रहेंगे।
7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण कर्नाटक, चंडीगढ़, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
10 अक्टूबर- इस दिन करवा चौथ का उत्सव मनाया जाएगा। इसके कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
18 अक्टूबर- काटी बिह के कारण असम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
20 अक्टूबर- इस दिन देशभर में सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। इसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक क्लोज रहेंगे।
21 अक्टूबर- इस दिन गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं।
27 अक्टूबर- इस दिन देशभर में छठ पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहने वाले हैं।
28 अक्टूबर- इस दिन भी छठपूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं काम?
आज भी कई जरूरी काम के लिए हमें बैंक जाने की जरूरत होती है। लेकिन बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी है, जो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। आज आप बिना चेक दिए, किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
आज हम चंद मिनटों में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़ी कई सर्विस उनकी वेबसाइट से ले सकते हैं। कैश के लिए आप घर के पास मौजूद एटीएम मशीन का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त है।