Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में फर्जी वेबसाइट चलाने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Jalandhar News: जालंधर में फर्जी वेबसाइट चलाने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में फर्जी वेबसाइट बना कर लोगों को ठगने वाले लोग काबू किए गए हैं। पुलिस ने इन ठगों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी वेबसाइट का अड्डा जालंधर बस स्टैंड (Jalandhar Bus Stand) के पास था। बस स्टैंड के पास फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगा जा रहा था। पकड़े गए लोग राजस्थान (Rajasthan) के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में मणिपुर किसान योजना (Manipur Kisan Yojana) के नाम पर जाली वेबसाइट (Fake Website) बनाकर लोगों को ठगा जा रहा था। राजस्थान (Rajasthan) के तीन लोग इस वेबसाइट को जालंधर बस स्टैंड के पास संचालित कर रहे थे। जालंधर बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि राजस्थान की पुलिस ने उनके साथ संपर्क किया था।

जाली वेबसाइट बनाकर ठगी

पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को जाली वेबसाइट बनाकर किसानों को ठगने वाला गिरफ्तार किया है। उसने खुलासा किया है कि जालंधर बस स्टैंड के पास जाली वेबसाइट को आपरेट किया जा रहा है। इससे कई किसानों को ठगा जा चुका है। किसानों के नाम पर बनाई गई जाली वेबसाइट से जालंधर में बैठकर मणिपुर के किसानों से ठगी की जा रही थी। सूत्रों से पता चला है कि वेबसाइट के जरिए सरकारी स्कीमों के नाम पर किसानों से पैसा वसूला जा रहा था। इन लोगों ने कितने किसानों से ठगी की है और कितना पैसा बनाया है, इसकी जांच राजस्थान की झालाबाड़ पुलिस कर रही है।

पुलिस ने काबू किया

राजस्थान पुलिस की इनपुट के आधार पर जालंधर की बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने टीम के साथ जाली वेबसाइट वाली साइट को वेरिफाई किया। पक्की इन्फॉर्मेशन होने पर राजस्थान पुलिस को बुलाकर रेड की और दो आरोपियों को अरेस्ट करवाया। मोहिंदर सिंह ने बताया कि उनका काम राजस्थान पुलिस की मदद करना था। उन्होंने राजस्थान पुलिस के साथ जाकर रेड की। इसके बाद दोनों युवकों को पकड़कर राजस्थान अपने साथ ले गई है। उनको केवल जाली वेबसाइट होने का पता है। वहां पर इन लोगों ने क्या किया है और कितने लोगों को ठगा है, इसकी जानकारी राजस्थान पुलिस के पास ही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पंजाब पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जिला झालाबाड़ से पुलिस टीम आई थी। इसके बाद वह उनके साथ बस अड्डे के नजदीक नरेन्द्र सिनेमा वाली गली में रेड करने गए। यहां से 2 युवकों को काबू किया गया। [caption id="attachment_75610" align="aligncenter" width="1200"] FIR FIR[/caption]

राजस्थान में एफआईआर दर्ज

जालंधर बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि काबू किए गए युवकों की पहचान संदीप व सन्नंत के रूप में बताई गई है। थाना साइबर क्राइम झालाबाड़ में 316(2), 316(5), 318 (7) बी.एन.एस. और आई.टी. एक्ट के तहत 110/25 एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि राजस्थान में हुई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया था कि राम अवतार नामक व्यक्ति की जाली वेबसाइट जालंधर से बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ही राजस्थान पुलिस जालंधर आई थी और बस अड्डा पुलिस को उन्होंने सहयोग के तौर पर साथ लिया था।