Skip to content

Jalandhar News: बेहतर भविष्य के लिए रूस गया, अब रूसी सेना में फंसा जालंधर का युवक; मदद की लगाई गुहार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: बेहतर भविष्य और परिवार की गरीबी दूर करने रूस (Russia) गए युवक रूसी सेना में फंस गया है। युवक ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। दरअसल, जालंधर (Jalandhar) के मोहल्ला गोबिंदगढ़ का युवक रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में फंस गया है। [caption id="attachment_42822" align="aligncenter" width="800"] Russia-Ukraine war Russia-Ukraine war[/caption]

युद्ध में भेजने पर पता चला कि धोखा हुआ- हरमिंदर

हरमिंदर सिंह ने वीडियो (Video) जारी कर मदद कर उसे यहां से निकालने की गुहार लगाई है। हरमिंदर ने कहा कि यहां उसकी जान को खतरा है। उसने केंद्र सरकार और दूतावास से मदद की अपील की है। हरमिंदर के भाई गुरमिंदर सिंह ने बताया कि हरमिंदर बेहतर भविष्य की तलाश में रूस गए थे। [caption id="attachment_90404" align="aligncenter" width="1200"] The young man also shared a photo of his passport, which shows his Jalandhar address The young man also shared a photo of his passport, which shows his Jalandhar address[/caption] उन्हें एक साल में परमानेंट रेजिडेंस (PR) दिलाने का लालच दिया गया।  रूस पहुंचने पर उनसे कंस्ट्रक्शन के काम का कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया। हरमिंदर ने वीडियो में बताया कि जब उसे कंस्ट्रक्शन का काम नहीं मिला और उसे सीमा पर युद्ध लड़ने के लिए भेज दिया गया तब जाकर पता चला कि उसे तो रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया है।

बड़ी संख्या में ड्रोन आ रहे, यहां जान को खतरा

कुछ ही दिनों उसे बॉर्डर पर लड़ने के लिए भेज दिया गया। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखा किया गया है। हरमिंदर सिंह ने अपने वीडियो में बताया कि उन्हें कंस्ट्रक्शन के काम का झांसा देकर बुलाया गया था, लेकिन बाद में सेना में शामिल कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने कहा कि युद्ध क्षेत्र में उनकी जान को खतरा है, जहां बड़ी संख्या में ड्रोन आ रहे हैं और कई लोग घायल हुए हैं। वहां नेटवर्क की भी काफी समस्या है। गुरमिंदर ने बताया कि अब उनकी हरमिंदर से कोई बात नहीं हो पा रही है। उन्हें जानकारी मिली है कि हरमिंदर रूस की सेना में फंस गए हैं। उन्हें एक दोस्त ने रूस जाने का रास्ता खुलने की जानकारी दी थी।