Punjab News: मंडियों में धान की आमद 100 लाख मीट्रिक टन से पार, 97 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीद
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
पंजाब (Punjab) की मंडियों में धान की आमद 100 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) के आंकड़े को पार कर गई है, जिनमें से 97 एलएमटी से अधिक फसल की खरीद की जा चुकी है।
फसल की तेज़ी से खरीद को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का प्रमाण बताते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मंडियों में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी हितधारक, चाहे वह किसान, कमीशन एजेंट या मज़दूर हो, को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।