Skip to content

Rajinder Gupta: पंजाब से राज्यसभा सदस्य बने ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजेंद्र गुप्ता

Rajinder Gupta: पंजाब से राज्यसभा सदस्य बने ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजेंद्र गुप्ता
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Rajinder Gupta: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ट्राइडेंट समूह के अध्यक्ष और प्रसिद्ध उद्योगपति राजिंदर गुप्ता आज राज्यसभा सदस्य चुने गए है।

अकेले दौड़ में थे राजिंदर गुप्ता

मिली जानकारी के मुताबिक ट्राइडेंट समूह के अध्यक्ष और प्रसिद्ध उद्योगपति राजिंदर गुप्ता   (Rajinder Gupta) बिना वोटिंग के ही राज्य सभा सदस्य चुन लिए गए है। बता दे कि राजिंदर गुप्ता इस दौड़ में अकेले थे। आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन वापस लेने की समय सीमा दोपहर तक थी और चूंकि किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, इसलिए राजिंदर गुप्ता की जीत की घोषणा सही मानी गई।