Skip to content

Punjab News: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के सात महीने पूरे, 1359 किलोग्राम हेरोइन सहित 31 हजार से अधिक नशा तस्कर काबू

Punjab News: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के सात महीने पूरे, 1359 किलोग्राम हेरोइन सहित 31 हजार से अधिक नशा तस्कर काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों पर नशों के विरुद्ध छेड़े गए निर्णायक युद्ध ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के सात महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने 1 मार्च 2025 से अब तक 20,641 एफआईआर दर्ज कर 31,478 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 1359.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

विशेष अभियान चलाए जा रहे

इस नशा-विरोधी अभियान के दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों तहत, राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोज़ाना विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है। पिछले सात महीनों में 1359.5 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस ने 437 किलोग्राम अफीम, 248 क्विंटल भुक्की, 31 किलोग्राम चरस, 498 किलोग्राम गांजा, 7.2 किलोग्राम आईस, 37 लाख नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 12.73 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।

63 एफआईआर दर्ज

इस अभियान को 214वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.6 किलोग्राम हेरोइन, 1.3 किलोग्राम अफीम, 1.34 लाख नशीली गोलियाँ और 8110 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।इस ऑपरेशन के दौरान 79 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 392 स्थानों पर छापेमारी की, जिनसे 63 एफआईआर दर्ज की गईं। [caption id="attachment_75610" align="alignnone" width="1200"] FIR FIR[/caption] पुलिस टीमों ने दिनभर चले इस अभियान में 431 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति—एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी ) लागू की है। इसी कड़ी में, पंजाब पुलिस ने आज 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए तैयार किया है।