Skip to content

Holiday: दुर्गा अष्टमी पर छुट्टी का ऐलान, आपके शहर में छुट्टी है या नहीं, यहां पढ़ें

Holiday: दुर्गा अष्टमी पर छुट्टी का ऐलान, आपके शहर में छुट्टी है या नहीं, यहां पढ़ें
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Holiday News: Today Bank Holiday - नवरात्रि का आज आठवां दिन है। यानि आज अष्टमी है। आज पूरे देश में अष्टमी पूजन हो रहा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में दुर्गा पूजा के पंडाल सजाए गए हैं। कई राज्यों में विजय दशमी की तैयारी चल रही है। दुर्गा अष्टमी (Durga Astmai) की वजह से आज छुट्टी (Holiday) है या नहीं, कई लोगों के मन में सवाल है। क्या आज शहर में बैंक बंद (Bank Holiday Today) रहेंगे या नहीं। आइए जानते हैं कि अष्टमी या दुर्गा पूजा के दिन कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं। इस आर्टिकल में बैंक अवकाश की पूरी जानकारी मिलेगी। [caption id="attachment_26379" align="aligncenter" width="1024"] Chaitra Navratri 2025 Chaitra Navratri 2025[/caption]

Bank Holiday Today: कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

दुर्गा पूजा या अष्टमी के इस शुभ अवसर पर भुवनेश्वर, गुवाहाटी, अगरतला, जयपुर, कोलकाता, रांची और पटना इत्यादि में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं कल नवमी के दौरान भी कई शहर में बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। नवमी के साथ कल कई शहरों में दशहरा का उत्सव भी मनाया जा रहा है। इस दिन लगभग सभी शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। [caption id="attachment_82128" align="aligncenter" width="1200"] Holiday News Holiday News[/caption]

Bank Holiday in October 2025: कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 2 अक्टूबर- इस दिन गांधी जयंती के कारण देशभर में बैंक क्लोज है।
  • 3 और 4 अक्टूबर- दुर्गा पूजा की वजह से सिक्किम में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर- इस दिन त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा का उत्सव मनाया जाएगा। इसकी वजह से यहां बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण कर्नाटक, चंडीगढ़, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं
  • 10 अक्टूबर- इस दिन करवा चौथ का उत्सव मनाया जाएगा। इसके कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 18 अक्टूबर- काटी बिह के कारण असम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 20 अक्टूबर- इस दिन देशभर में सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। इसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक क्लोज रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर- इस दिन गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 27 अक्टूबर- इस दिन देशभर में छठ पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। इसके कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 28 अक्टूबर- इस दिन भी छठपूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।