Skip to content

By-election: तरन तारन उपचुनाव: नामांकन के छठे दिन 14 नामांकन पत्र दाखिल

Election
Election
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। By-election: पंजाब विधानसभा की 21-तरन तारन सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन के छठे दिन 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि तरन तारन (Tarn Taran) सीट के लिए आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू ने दो और नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। [caption id="attachment_6957" align="aligncenter" width="800"] elections elections[/caption]

14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए

इससे पहले उन्होंने 17 अक्तूबर को भी नामांकन पत्र दाखिल किया था। सुच्चा सिंह ने उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वहीं लीना संधू ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार करनबीर सिंह की कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके अलावा अरुण कुमार खुर्मी ने नामांकन दाखिल किया और नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी की ओर से नायब सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर

जबकि हरपाल सिंह, हरबरिंदर कौर, कोमलप्रीत सिंह, नीटू, विजय कुमार, मंदीप सिंह, निर्मल कौर और जसवंत सिंह ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उल्लेखनीय है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 है।