Skip to content

Congress List: कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, कई MLA के कटे टिकट

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना। Congress List Bihar Election News Update: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस (Congress) के पहली लिस्ट में 48 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इससे पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। कांग्रेस (Congress) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर 48 उम्मीदवारों को टिकट का ऐलान कर दिया है। कुटुंबा से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम चुनाव लड़ेंगे, जबकि सीनियर लीडर शकील अहमद कदवा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजापाकर से प्रतिमा दास पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। [caption id="attachment_86086" align="aligncenter" width="1200"] Rahul Gandhi Congress Rahul Gandhi Congress[/caption]

5 महिलाएं, 4 मुस्लिम

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 5 महिलाएं, 4 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम हैं। सोनबरसा से सरिता देवी, बेगूसराय से अमिता भूषण, हसुआ से नीतू कुमारी, कोढ़ा से पूनम पासवान और राजापाकर से प्रतिमा कुमारी को मैदान में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 11 सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताते हुए फिर से टिकट दिया गया है। इसमें भागलपुर, कदवा, मनिहारी, मुज़फ्फरपुर, राजापाकड़, बक्सर, राजपुर, कुटुंबा, करगहर, हिसुआ और औरंगाबाद के विधायक शामिल हैं। [caption id="attachment_73833" align="aligncenter" width="1200"] Sonia Gandhi Congress Sonia Gandhi Congress[/caption]

विधायक छत्रपति यादव का टिकट कटा

वहीं, खगड़िया से सिटिंग विधायक छत्रपति यादव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह चंदन यादव को टिकट दिया गया है। चंदन यादव पिछली बार बेलदौर से लड़े थे और हार गए थे। लिस्ट आने से पहले ही पार्टी ने सिंबल बांटना शुरू कर दिया था।

पढ़ें उम्मीदवारों के नाम